Hindi News Politics

बॉलीवुड मूवी से कम नहीं था जयराम महतो का लोकसभा चुनाव का नामांकन, फरार या पुलिस ने छोड़ा ?


Bokaro: बुधवार को गिरिडीह लोकसभा से नामांकन दाखिल करने बोकारो समाहरणालय पहुंचे निर्दलीय उम्मीदवार जयराम कुमार महतो को रांची पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। बोकारो के आईटीआई मैदान में चुनावी सभा करने पहुंचे जयराम महतो रांची पुलिस टीम को फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर निकल गए। उनके हज़ारो समर्थको की हुजूम उनकी ढाल बनकर खड़ी हो गई।

Click to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

दो साल पहले का मामला
अब जयराम महतो वकीलों से क़ानूनी सलाह लेकर कोर्ट में न्याय की गुहार लगाएंगे। JBKSS के वरीय उपाध्यक्ष और जयराम के नजदीकी मोतीलाल महतो ने कहा कि यह मामला दो साल पहले 21 March 2022 नगड़ी थाना रांची का हैं। विधानसभा घेराव को लेकर केस हुआ था। जिसका पता जयराम महतो को कुछ घंटो पहले तक नहीं था। यह तो नामांकन कर बाहर निकलने के बाद जब रांची पुलिस की टीम अरेस्ट करने पहुंची तो केस के बारे में पता चला।

जयराम महतो कर रहे थे नामांकन दाखिल, बाहर थी रांची पुलिस की टीम


बता दें, गिरिडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे जयराम महतो ने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा घेराव के मामले में रांची पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मौके पर मौजूद थी। जयराम महतो ने पुलिस आग्रह किया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं इसलिए उन्हें एक सभा करने की इजाजत दी जाए।

नारे बाजी, गेट हिलाने लगे समर्थक 
इधर जयराम की गिरफ़्तारी की बात सुनकर उनके साथ आये हज़ारो समर्थक गोलबंद हो गए। समाहरणायालय ने दोनों गेट का घेराव कर दिया। नारे बाजी करने लगे। दीवार पर चढ़ने लगे। गेट हिलाने लगे। भीड़ को उग्र होता देख। डीडीसी संदीप कुमार के साथ अन्य प्रसाशनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनको समझाने की कोशिश की पर लोगो का जुटान बढ़ता जा रहा था।

फरार या पुलिस ने छोड़ा ? 


जिसके बाद पुलिस ने जयराम महतो को सभा को सम्बोधित करने का परमिशन दे दिया। इसके बाद जयराम महतो समाहरणायालय से निकले और अपनी गाड़ी के छत पर चढ़कर समर्थको को शांत कराया और सभास्थल की ओर निकल गए। नगड़ी डीएसपी और इंस्पेक्टर दलबल उनके पीछे थे। सभास्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। लेकिन इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

हालांकि मोतीलाल महतो ने कहा कि जयराम महतो फरार नहीं हुए हैं। बल्कि पुलिस ने उन्हें detain कर छोड़ दिया। जिसके बाद वह लौट आये। जयराम महतो फरार हुए हैं या पुलिस ने उन्हें छोड़ा हैं। इसपर कोई भी पुलिस या प्रसाशनिक अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

कानून का पालन करना जनता हूँ: जयराम महतो
सभा के पूर्व जयराम महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि – मैं एक पढ़ा लिखा व्यक्ति हूं और कानून का पालन करने के लिए जागरूक हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस केस के बारे में जानकारी होती तो मैं उसमे भी अपनी बेल प्रक्रिया को अपनाता। यह विपक्षी दलों की साजिश है कि इस मामले छिपाया गया और अब सीधे गिरफ्तार किया जा रहा है।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!