Bokaro : सामाजिक संस्था जेसीआई, जज्बा का शुक्रवार को आयोजित अवार्ड फंक्शन ‘Women in Excellence’ काफी धूम-धाम से मनाया गया। फंक्शन बोकारो के नामी होटल हंस रीजेंसी में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी, मनीषा वत्स, बोकारो विधायक की पत्नी, नीना नारायण, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बोकारो की प्रेजिडेंट, डॉ मीता सिन्हा आदि शहर की नामचीन महिलाएं मौजूद थी।
रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिसमें सदस्यों ने अपने परफॉर्मेंस से महफिल में चार चांद लगा दिए। महिला सदस्यों ने काफी धूम मचाई। नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जेसीआई, जज्बा की गायत्री सिन्हा ने बताया की, सदस्यों द्वारा बीते साल कोरोनाकाल जैसी मुश्किल घड़ी में किये गए सामाजिक कामों को काफी सराहा गया। कार्यक्रम में अच्छे कार्यों के लिये सदस्यों को अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। अवार्ड फंक्शन के साथ फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नई अध्यक्ष मिनी स्टेफन कपूर ने निवर्तमान अध्क्षय अलका प्रिया को विदाई एवं शुभकामनाएं दी।

संगठन की नई सचिव काजल भालोटिया ने एक कविता द्वारा शुभकामनाएं दी। कोषाध्यक्ष निरूपमा सिंह बनी। मंच संचालन स्मिता सुहासरिया ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना गुप्ता, डॉ निवेदिता, गायत्री सिन्हा, सपना सेठ, विनीता, दीप्ति, नमिता, सना, अर्चना सिंह, रीना सिंह, संध्या सिंह आदि सभी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। परिंदा सिंह भी कार्यक्रम में उपस्तिथ थी।
ज्ञात हो की समाजिक संस्था जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) युवाओं और उद्यमियों का ऐसा विश्वव्यापी संगठन है, जो व्यक्तित्व निखारने के साथ समाजसेवा करने का जज्बा भी बढ़ाता है। पूरे विश्व में फैले इस संगठन से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। जेसीआई अपने सदस्यों को यह सिखाता है कि वे अपनी पर्सनैलिटी में किस तरह सुधार लेकर आएं और उसका समाज को कैसे फायदा मिल सके। बिजनेस से जुड़े युवा समाज के हित के साथ अपने कारोबार को किस तरह नई ऊंचाइयां प्रदान करें।
