Bokaro: बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में एक-दो बार सूर्य के दर्शन लोगों को हुए, फिर आसमान बादलों की चपेट में आ गया। पिछले दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में चार-पांच एवं न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम चार बजे से गरज के साथ बारिश से पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। बेमौसम बारिश से कनकनी बढ़ने लगी है। बोकारो मौसम विभाग के वैज्ञानिक उदय कुमार सिंह के अनुसार बुधवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सर्दी में बेमौसम बारिश से बढ़ी कनकनी, देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट
