Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को कई अहम पहल की गई। महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी और पार्षद गायत्री देवी महतो ने विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

वार्ड 29 में दो सड़कों का कार्य शुरू
कृष्णा कोऑपरेटिव क्षेत्र में के.के. चौधरी के घर से के. पंडित के आवास तक तथा महतो कॉलोनी में गणेश महतो से प्रमोद सिंह के घर तक सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया।
वार्ड 30 में भी कई योजनाएं शुरू
गायत्री निवास होते हुए धीरज राजवार से छोटू सिंह के घर तक सड़क निर्माण की नींव रखी गई। इसके अलावा आदर्श कोऑपरेटिव में रमेश सिंह से एलएमएल महतो और गायत्री देवी से ए.के. जायसवाल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया।


