Bokaro : जिला भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा शुक्रवार को बोकारो पहुंचीं। इस अवसर पर बोकारो परिसदन में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया।

बेरमो के सीसीएल द्वारा पेड़ कटाई का निरिक्षण
डॉ आशा लकड़ा के अगुवाई में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के जांच दल ने बोकारो के बेरमो स्थित चरकपनिया, कारो, बैतकारो एवं बड़की कुड़ी कोलियरी क्षेत्र में कारो परियोजना अंतर्गत सीसीएल द्वारा नियमों के विरुद्ध पेड़ कटाई की शिकायत के स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, डीएफओ तथा सीसीएल के निदेशक, जीएम सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कई मामले की सुनवाई
इसके उपरांत माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बोकारो परिसदन स्थित सभागार में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुकुरमनी देवी एवं अन्य से संबंधित मामले की सुनवाई की। उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। माननीय सदस्य ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों की गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित पक्ष को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त के साथ अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो सहित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक श्री वाई. पी. यादव, निदेशक श्री पी. के. दास, सहायक निदेशक श्री राहुल यादव, विधि सलाहकार श्रीमती सोनल राज, वरिष्ठ अन्वेषक श्री शुभाशीष रसिक सोरेन, परामर्शी श्री प्रेम कुमार मुंडा तथा परामर्शी श्री कुशेश्वर साहू सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

