Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), बोकारो स्टील प्लांट ने अपने मानव संसाधन विभाग के संगठन विकास अनुभाग के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन और ट्रांसफर की घोषणा की है। यह आदेश 13 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।
मुख्य पदस्थापन और ट्रांसफर
आधिकारिक आदेश के अनुसार, अरविंद कुमार को CGM I/C (Steel) से CGM (Services) में पदस्थापित किया गया है। वहीं, राकेश कुमार राय को CGM (CRM 1 &2) को CGM (HRCF) में बदला गया है। अरुण कुमार को CGM (CRM 1 &2) और प्रदीप कुमार वर्मा को CGM (Hot Strip Mill) का नया दायित्व सौंपा गया है।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
कमल रंजन त्रिपाठी, GM (PPC & SC), को GM I/C (PPC & SC) के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है। इसके तहत वह PPC & SC विभाग के HoD के सभी अधिकारों का प्रयोग करेंगे। यह सभी बदलाव संबंधित सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ लागू किए गए हैं।
