Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया गया है। मानव संसाधन विभाग के संगठन विकास अनुभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब C&IT (Communication & Information Technology) विभाग को वर्क्स डिवीजन के अंतर्गत लाया गया है।
इस परिवर्तन के तहत CGM (C&IT) अब सीधे तौर पर अधिशासी निदेशक (Works) को रिपोर्ट करेंगे। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से 1 जनवरी 2026 से प्रभावी कर दिया गया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश पर डीजीएम (HR-OD) माला रानी के हस्ताक्षर हैं।
बताया जा रहा है कि आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों और विभागों को ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसमें कार्यपालक निदेशक (HR, माइंस, एमएम, प्रोजेक्ट्स, वर्क्स, एम एंड एचएस), सीजीएम (विजिलेंस, HR, C&IT), जीएम (F&A, HR-HCM) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा, सूचना के लिए सेल कॉरपोरेट ऑफिस के एजीएम (CCS) जतिन भाटिया को भी आदेश की प्रति भेजी गई है। इस संगठनात्मक बदलाव से कार्य समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

