Bokaro: बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी से एक रेलवे कर्मचारी का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के कांटाडीह निवासी दुलाल मंडल के रूप में हुई है, जो बोकारो में पोस्टेड थे।
Contents
पुलिस ने किया शव बरामद
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से झूलते शव को बरामद किया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

जांच शुरू
मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
