Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मानव संसाधन विभाग की ओर से 12 मई 2025 को जारी आदेश के तहत बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस ट्रांसफर ऑर्डर के अंतर्गत जीएम, एजीएम, सीनियर मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर स्तर के कुल 22 अधिकारियों का विभागीय स्थानांतरण किया गया है। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

14 दिनों में जॉइनिंग अनिवार्य
मानव संसाधन विभाग के आदेशानुसार सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु मुक्त किया जाए। यदि निर्धारित समयावधि में मुक्त नहीं किया जाता है, तो उन्हें 14वें दिन स्वतः मुक्त माना जाएगा। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x


