Bokaro: गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने सेक्टर-04 स्थित संत मेरी चर्च में विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जिलेवासियों के लिए शांति, सुरक्षा और आंतरिक शक्ति की कामना की।

डीसी ने कहा कि गुड फ्राइडे केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि त्याग, क्षमा, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। प्रभु ईशा के अंतिम वचन को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि क्षमा ही मानवता की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने माता मरियम की पीड़ा को मानवता की संवेदना का प्रतीक बताते हुए कहा कि हर दुःख के पीछे एक परिवार और संघर्ष छिपा होता है।
डीसी ने कहा कि वर्तमान समय में यह पर्व हमें जरूरतमंदों की मदद करने, न्याय और सहानुभूति को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।


