Bokaro: चिन्मय विद्यालय, बोकारो में शुक्रवार को इंटर स्कूल क्रॉस-कल्चरल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालयों के 152 से अधिक विद्यार्थियों ने कला और संस्कृति का संगम नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में अंकिता ताह, रजनी पाधी और देबप्रिया चौधरी उपस्थित रहे।
लोक नृत्य ने मोहा मन
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद चिन्मय विद्यालय, बोकारो के विद्यार्थियों ने सभी के लिए स्वागत गीत और झारखंडी लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न प्रतिभागी विद्यालयों के प्रस्तुति शुरू हुई। पूरा ऑडिटोरियम ऊर्जा और हर्षोल्लास से भर गया। प्रतिभागी विद्यालयों में सरला बिरला पब्लिक स्कूल – रांची, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल – बोकारो, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल – चास, एमजेएम – बोकारो, डीएवी – सेक्टर 6 बोकारो, रेनबो पब्लिक स्कूल – बोकारो, माउंट सिओन स्कूल – बोकारो, डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल – बोकारो, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल – बोकारो और चिन्मय विद्यालय – बोकारो शामिल थे। इनमें संयुक्त रूप से चिन्मय विद्यालय, बोकारो प्रथम रहा। साथ ही, दूसरे स्थान पर जीजीपीएस बोकारो और तीसरे स्थान पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल – रांची रहा।

