Bokaro: रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर बोकारो के सिटी पार्क में 121 फीट ऊंचा महावीरी झंडा श्रद्धा और उत्साह के साथ लहराया गया। यह आयोजन बोकारो विकास फोरम की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। अगले वर्ष 251 फीट झंडा लगाने का लक्ष्य: SeeVideo…..
फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि यह महावीरी झंडा सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि बोकारो की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले वर्षों में सिटी पार्क में लगने वाला झंडा और भी भव्य रूप में 251 फीट ऊंचा स्थापित किया जाएगा।
बोकारो को बचाने वाला आस्था का प्रतीक
अनिल सिंह ने कहा, “यह महावीरी झंडा बोकारो को सभी प्रकार की मुसीबतों से बचाता है। यह हमारी आस्था, एकता और शक्ति का प्रतीक है।” कार्यक्रम में धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सामुदायिक एकता का भी सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।