Bokaro: चास नगर निगम के महापौर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भोलू पासवान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जीत की बधाई देने पहुंचे समर्थकों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को किसी काम के लिए विधायक या सांसद के पास जाने की आवश्यकता नहीं है, सीधे नगर निगम आकर उनसे मिलें।

सांसद-विधायक के पास
वायरल वीडियो में भोलू पासवान कहते नजर आ रहे हैं, “देखिए, शपथ ग्रहण के दिन भी आना है। जिसका भी जो काम हो, सीधे निगम आइए। इधर-उधर किसी से मिलने की जरूरत नहीं है, सीधे मुझसे मिलिए। यह अपने घर की सरकार है। सांसद-विधायक के पास जाने की आवश्यकता नहीं, सीधे नगर निगम आइए।” See viral Video–
समर्थित प्रत्याशियों की जबरदस्त हार
गौरतलब है कि चास नगर निगम चुनाव में भोलू पासवान ने भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक जीत हासिल की। उनकी जीत को शहर में विकास की राजनीति पर जनता की मुहर माना जा रहा है।

शपथ से पूर्व भोलू पासवान ने कहा
महापौर पद की शपथ से पूर्व उन्होंने कहा, “जनता ने चुनाव लड़ा और जनता ही जीती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि चास को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, बेहतर अस्पतालों की सुविधा, घर-घर शुद्ध पेयजल और बुनियादी समस्याओं का समाधान उनके एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल रहेगा।

