Hindi News Politics

प्रधानमंत्री ने झारखंडी जनता की समस्याओं को करीब से समझा है, बोकारो प्रवास के दौरान बोले झारखंड के भाजपा प्रभारी


Bokaro: जनसंपर्क महा अभियान के तहत एक दिवसीय बोकारो प्रवास के दौरान झारखंड के भाजपा प्रभारी राज्यसभा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपाई का आगमन बोकारो में हुआ जहां बोकारो जिला भाजपा द्वारा पेटरवार में भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नया मोड़ स्थित उनके प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके साथ चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी और बोकारो विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे।

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपाई बरमसिया में बने पावर ग्रिड व इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया तथा चंदनक्यारी रविंद्र भवन में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेकर भाजपा के नीति और सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी।

वही बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर 2 स्थित मां अंबे गार्डन में प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कैप्टन की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी इंद्र कुमार झा और संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की।

विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए प्रबुद्ध जन,समाजसेवी, उद्यमी, जनसंघ कार्यकाल के योद्धा, डाक्टर,गायिका, खिलाड़ी,का अभिनंदन व स्वागत मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत बाजपयी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की 9 वर्षों के मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों को लेकर आज पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा। आज देश हर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशहित में शुरू की गई अनगिनत योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया की प्रधानमंत्री ने भी झारखंडी जनता की समस्याओं को करीब से समझा है।तभी तो “आयुष्मान भारत योजना” की शुरुआत झारखंड प्रदेश से किया। जिसके तहत आर्थिक रूप से प्रत्येक गरीब परिवार का 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त हो रहा है।

झारखंड की कई ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतरा गया। झारखंड से आदिवासी समुदाय से एक महिला को महामहिम राष्ट्रपति पद पर बैठाया। देवघर मे एम्स, रामगढ़ मे पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, अल्बर्ट एक्का के नाम पर अंडमान निकोबार मे एक टापू का नामांकरण। देश मे हेमंत सोरेन की सरकार एक मात्र सरकार जहाँ परिवार को ही सभी लाभ। बंगलादेश घुसपैठ, लव जिहाद, बलात्कार,हत्या लूट की घटनाओं में रिकॉर्ड बनाया।

बैठक मै पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितलाल सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, जयदेव रायमुकुल ओझा ,कुमार अमित, राजीव कंठ,शंकर रजक,अनिल स्वर्णकार, माथुर मंडल, विनय आनंद,महेंद्र राय, धीरज झा,नीरज कुमार, गणेश राय, के के बोराल,आर डी उपाध्याय, त्रिलोकी सिंह, विनय किशोर, अनिल सिंह, मनोज सिंह, पीयूष आचार्या, पन्नलाल कांन्दू, हरीश सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद, मुकेश राय, प्रकाश चटर्जी, गोलू उपाध्याय, वर्षा चौधरी ,जितेंद्र गोस्वामी, ब्रज दुबे आदि मौजूद रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!