Bokaro: बोकारो पुलिस ने रंगदारी मामले में एक दरोगा के पुत्र रजनीश राज समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रजनीश राज पर अवैध हथियार रखने और रंगदारी मांगने से जुड़े करीब नौ मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय रजनीश पढ़ा-लिखा और शातिर बदमाश है, जिसने पुणे से MBA की पढ़ाई की है।
क्राइम के दुनिया में एंट्री
रजनीश राज ने क्राइम की दुनिया में 2021 में एंट्री ली थी और इन दिनों अपनी धाक ज़माने में लगा हुआ है। वह आधुनिक तकनीक, डिजिटल एप्लिकेशन और इंटरनेट के अत्यधिक गोपनीय और खतरनाक माने जाने वाले डार्क वेब का भी इस्तेमाल करना जनता है। और इनका इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने में भी करता था। See Video-
बड़ी वारदात कि योजना
पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त और विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सफेद रंग की XUV-500 में हथियारों के साथ बोकारो के तेलगढ़िया मोड़ से बिजुलिया मोड़ की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद उन्होंने पुलिस व सशस्त्र बल की संयुक्त टीम गठित की।

घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीम ने बान्धडीह रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज कर दी। कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने सितंबर 2025 में रंगदारी न देने पर ठेकेदार को डराने के लिए फायरिंग कराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उन तीनो के पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, आठ जिंदा गोलियां, धमकी भरा पर्चा, XUV-500 और एक वायरलेस डोंगल बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

