Bokaro: शहर के सेक्टर-6 में स्थित बोकारो निवास, जहां केंद्रीय मंत्री, सेल अधिकारी तथा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का आगमन होता रहता है, सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय बन गया है। निवास में अक्सर अज्ञात व्यक्तियों का आवागमन देखा गया है, जिससे संभावित सुरक्षा खतरों की आशंका बढ़ गई है।
बोकारो निवास से बिजली चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को एक मामला सामने आया जब BSL सुरक्षा कर्मियों ने दो युवकों को बोकारो निवास परिसर में पकड़ा। दोनों बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर प्रवेश किये थे। उनके पास से इलेक्ट्रिक तारें बरामद हुई। वह बिजली चोरी करने के ख़याल से अंदर घुसे थे पर रंगे हाथ पकड़े गए।
BSL के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने शाम करीब 3:30 बजे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगो का कहना है कि बोकारो निवास में VVIP और VIP आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा मानक अपनाना जरूरी है, अन्यथा छोटे-मोटे सुरक्षा उल्लंघन भी गंभीर घटनाओं का कारण बन सकते हैं।


