Bokaro: बोकारो स्टील टाउनशिप (Bokaro Township) के विभिन्न सेक्टरों में गुरुवार (29 January) को जलापूर्ति विलंब से की जाएगी। 24 एमजीडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को कच्चा पानी उपलब्ध कराने वाली पाइपलाइन के एक खंड में आवश्यक मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते टाउनशिप के सभी सेक्टरों में पानी की आपूर्ति अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से होगी।

बीएसएल के चीफ ऑफ़ कम्युनिकेशन मणिकांत धान ने बताया कि मरम्मत कार्य सुचारू जलापूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पहले से पानी का उचित भंडारण कर लें और सहयोग करें। जलापूर्ति में होने वाली असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया है।

