Bokaro: बीएसएल के परियोजनाएं प्रभाग में कार्मिक (ठेका मज़दूर प्रकोष्ठ) विभाग द्वारा ठेका मजदूर से सम्बंधित विभिन्न नियमों एवं कार्य प्रणाली पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान मुख्य महाप्रबंधक(परियोजनाएं) निर्मलेंदु राय, मुख्य महाप्रबंधक(परियोजनाएं) कुंदन कुमार, परियोजनाएं प्रभाग के अन्य वरीय अधिकारी एवं इंजीनियर इंचार्ज एवं कार्मिक (ठेका मज़दूर प्रकोष्ठ) विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (ठेका मज़दूर प्रकोष्ठ) नीरज त्रिपाठी द्वारा प्रतिभागियों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ठेका मज़दूरों से सम्बंधित विभिन्न नियमों, प्रमुख नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ, पीएफ एवं ईएसआई से सम्बंधित जानकारियां एवं उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया. इसके अलावा भविष्य में ठेका मज़दूर प्रकोष्ठ के कार्यप्रणाली में होने वाले बदलाव के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई. ठेका मज़दूर प्रकोष्ठ के अधिकारियों द्वारा द्वारा प्रस्तुति के दौरान प्रतिभागियों द्वारा किये गए विभिन्न प्रश्नो का समाधान भी किया गया.
BSL के परियोजनाएं प्रभाग में ठेका मजदूर से संबंधित कार्यशाला आयोजित
