Hindi News

World Environment Day 2022: बोकारो में कुछ इस तरह मनाया गया पर्यावरण दिवस, लोगो ने लगाए पौधे


Bokaro: बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण का बदलना जैसी गंभीर समस्याओं से पौधारोपण द्वारा ही पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाये तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा हमें अधिक से अधिक पौधारोपण को सुरक्षित रखना चाहिए ताकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाया जा सके तथा पर्यावरण की हानिकारक गैसों को नियंत्रित किया जा सके।

एसडीओ चास ने पेड़ लगाकर पर्यावरण को दूषित होने से रोकने की अपील

हरी भरी धरती, स्वच्छ वातावरण एवं निर्मल व प्रदूषण मुक्त नदियां प्रत्येक व्यक्ति के गरिमा पूर्ण जीवन हेतु आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनुमंडल कार्यालय चास परिसर एवं आवासीय कार्यालय में वृक्ष लगाए। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि पर्यावरण को दूषित होने से केवल और केवल वृक्ष ही बचा सकते हैं। वृक्ष हैं तभी हम स्वांस की कल्पना कर सकते हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि अपने हाथ से कम से कम दो वृक्ष जरूर लगाएं। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चास के अलावे कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस: साइकिल रैली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के प्रति लोगों के जागरूकता हेतु सिविल सर्जन डॉक्टर ए बी प्रसाद की अध्यक्षता में साइकिल रैली पत्थरकट्टा चौक से बोकारो हवाई अड्डा तक निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद द्वारा बताया कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को अपने जीवन काल में कम से कम प्रत्येक वर्ष एक वृक्ष लगाने का प्रण लें ताकि प्रकृति आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर हो। डॉक्टर एन पी सिंह नोडल पदाधिकारी एन सी डी द्वारा बताया कि शारीरिक शिथिलता भी गैर संचारी रोग का एक प्रमुख कारण है। भारत में 41.3% भारतीय शारीरिक रूप से शिथिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन कर यह संदेश देने की कोशिश की गई है। साइकिल के प्रयोग से ना केवल स्वास्थ्य में सुधार आएगा बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाया बनाया जा सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस: CRPF पौधारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 26वीं बटालियन सीआरपीएफ ने चास के आइटीआइ मोड़ स्थित मुख्यालय में कमांडेंट कमलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर सहित आसपास करीब 500 पौधे लगाए गए। कमांडेंट ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व से अवगत कराया। बताया कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़-पौधों एवं जंगलों की कटाई है। ऐसे में, हम सभी प्रकृति को बचाने तथा जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। मौके द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार राही एवं नारायण बलाई सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस: पोस्टर प्रतियोगिता तथा महिलाओं एवं अभिभावकों के लिए क्विज प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का आयोजन 5 जून 2022 को अभियंता भवन में किया गया. इस अवसर पर बच्चों के लिए  पोस्टर प्रतियोगिता तथा महिलाओं एवं अभिभावकों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक मेंटेनेंस सुब्रतो मुखोपाध्याय,  विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक  मैकेनिकल वीके सिंह  तथा कार्यकारी  महाप्रबंधक  पर्यावरण नितेश रंजन ने सर्वप्रथम दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया  तथा अपने  उद्बबोधन  द्वारा  सभा में उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों व  नगर वासियों व बच्चों का उत्साह वर्धन किया.

विश्व पर्यावरण दिवस: प्रदूषण जीवन के लिए खतरा

बढ़ता प्रदूषण जीवन के लिए खतरा है। असमय मौसम परिवर्तन तथा घरती का बढ़ता ताप प्रदूषण की ही वजह है। हमलोग सिर्फ प्रकृति का दोहन करने में लगे हैं। उक्त बातें स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर गरगा नदी के छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम में महासचिव शशि भूषण ओझा मुकुल ने कही। कहा कि गरगा नदी में चास नगर निगम और बोकारो इस्पात संयंत्र के आवासीय कालोनियों की गंदी नालियों के अनवरत प्रवाह ने इस नदी को गंदे नाला में परिणत कर दिया है।

विश्व पर्यावरण दिवस: पर्यावरण की रक्षा करके अपने जीवन की रक्षा करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को एसबीआइ कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कर्मियों की ओर से एसबाआइ सेक्टर-चार शाखा एसबीआइ कालोनी सेक्टर-पांच सरस्वती विद्या मंदिर सेकटर-तीन एवं गायत्री मंदिर सेक्टर-नौ के आसपास पौधारोपण किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक कौशिक कुमार ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन के लिए जीवनदायिनी है। हम पर्यावरण की रक्षा करके अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव राघव कुमार सिंह ने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बढ़े पैमाने पर पौधारोपण करना होगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!