Bokaro: बालीडीह रेलवे कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण चेतना परिषद की ओर से रविवार को गरगा डैम पिकनिक स्थल पर ‘वनभोज सह सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यदुवंशी समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष अशोक यादव ने की, जबकि मंच संचालन टोनी यादव ने किया।

शिक्षा और एकजुटता
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मंटू यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और एकजुटता ही प्रगति की असली कुंजी है। उन्होंने दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसे जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की कि जो परिवार बिना दहेज विवाह करेगा, परिषद उसके सहयोग में हरसंभव साथ देगी।
सामाजिक कुरीतियों को मिटाने
उन्होंने कहा कि केवल सम्मेलन और वनभोज से उद्देश्य पूरा नहीं होगा, बल्कि सामाजिक जागरूकता को धरातल पर उतारना होगा। समाज के संपन्न वर्ग से उन्होंने गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया।


