Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के युवा कर्मचारियों के सब्र का बांध लंबित वेतन पुनरीक्षण को लेकर अब टूटने लगा है। ऐसा शायद पहली बार हुआ है की भारी संख्या में कर्मचारियों ने अपने ही NJCS नेताओ के खिलाफ सड़क पर उतरकर रोष व्यक्त किया है। अपनी सम्मान और हक के लिए बीएसएल के कर्मचारी, NJCS नेताओ और सेल के रवैये से आक्रोशित होकर बिना किसी यूनियन और संगठन के गांधी चौक पर एकत्रित हुए और सभी NJCS (INTUC, AITUC, CITU, BMS और HMS) नेताओ के कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया।
आक्रोशित बीएसएल कर्मचारी 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण/संशोधन को बेहतर सुविधाओं के साथ यथाशीघ्र लागू करने की मांग कर रहे थे। उक्त प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है की NJCS नेताओ से अब कर्मचारियों का भरोसा उठता जा रहा है। सेल को हिलाने का दम भरने वाले बीएसएल की NJCS नेताओं की नीव हिलती नज़र आ रही है। बीएसएल प्रबंधन भी उक्त प्रदर्शन को हरेक एंगल से देख रहा है। NJCS नेताओं का अपने कर्मचारियों पर कमजोर होती पकड़ पर अब अधिकारी चर्चा करने लगे है।

बीएसएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर युनियन प्रतिनिधियो से कहा है “की हर लड़ाई मे हम बीएसएल कर्मचारी आपके कंधे से कंधे मिलाकर लड़ने हेतु तैयार है। निवेदन है कि तय मांग से नीचे वेज रीविजन समझौता न करे”। हालांकि की कर्मचारियों ने 26 मांग उठाई है जिसमे मुख्यरूप से मिनिमम गारण्टी बेनिफिट- 15%, पर्क्स- 35% और पेंशन मद मे कंपनी द्वारा अंशदान- 9% है। प्रदर्शन करने वाले अधिकतर कर्मचारी युवा थे। उन सभों में आक्रोश इतना भरा था की बरसते पानी में भी भीग-भीग कर उन्होंने NJCS नेताओं से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेल चेयरमैन से शीघ्र उनकी मांगो को पूरा करने की मांग की है।
हालांकि की कुछ कर्मियों ने उक्त प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कहा की “उनके एनजेसीएस नेता, वेज रीविजन रुपी युद्ध मे मैनेजमेंट के खिलाफ सेनापति की तरह है। अतः सभी आम कर्मचारी, अपने युनियन नेताओ का मनोबल बढ़ाने हेतु समर्थन देने आए है। अगर मैनेजमेंट तय मांग को पुरा नही करती है तो हम सभी कर्मचारी , युनियन नेताओ के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ने के लिए तैयार है ।” कर्मियो ने अपना मत , युनियन नेताओ को सुनाया तथा लिखित डिमांड भी सौपा। उसके बाद युनियन नेताओ ने भी कर्मियो के सामने, युनियन का मत लाने का प्रयास किया।
कर्मियो द्वारा नेताओं को दिए गए ज्ञापन और प्रमुख माँगे:

NJCS केवल सेल प्रबंधन की भाषा जानती है और इपपर कर्मचारियों का भरोसा नहीं है।यह सत्य है कि अगर आज नये तरीक़े से मजदूर यूनियन का चुनाव करा दिया जाऐ तो सभी एन०जे०सी०एस नेताओं को अपना वजूद समझ में आ जाऐगा।तत्काल प्रभाव से सेल एवं केन्द्र सरकार सेल में मजदूर यूनियन का चुनाव कराए।।मैं सेल,बीएसएल के कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन करता हूँ और अपने सैकड़ों लोगों के साथ इनके समर्थन में रहूंगा।।जिनके साथ 50 कर्मचारी नहीं है वो भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर नेता हैं,, एन०जे०सी०एस हैं।ठेका मजदूरों को खडा कर कर्मचारियों के नेता बनते हैं।।केवल ठेकेदारी एंव दलाली इनका मूल कर्म है।अब कर्मचारी क्रांति की आवश्यकता है और मैं साथ हूँ।।जय सेल,जय बीएसएल।।धर्मवीर सिंह।।