Bokaro: अभी तक तो सिर्फ झारखण्ड के भाजपा नेता यह बोल रहे थे की हेमंत सरकार अधिक दिन की नहीं है, पर रविवार को बंगाल के पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने भी कह दिया की झारखण्ड की हेमंत सरकार की उलटी गिनती शुरू है। महतो के दिए हुए ब्यान को हलके में नहीं लिया जा सकता है क्यों की वह गृहमंत्री अमित शाह के काफी नजदीक कहे जाते है। कुछ दिन पहले महतो की मुलाकात शाह से बांकुड़ा में हुई थी। महतो रांची जाने के क्रम में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय पहुँचे थे।
दो दिन पूर्व पश्चिम बंगाल की एक प्रमुख कोयला ट्रेडिंग कंपनी के रानीगंज, आसनसोल, पुरुलिया और कोलकाता परिसरों में आयकर विभाग के छापे पड़े थे। जिसमें लगभग 150 करोड़ रुपये के कथित फर्जी निवेश का खुलासा हुआ था। इस छापे को करवाने के पीछे महतो का हाथ माना जा रहा है। महतो ने इस मामले में बोलते हुए यह कहा की यह तो अभी ट्रेलर आगे-आगे देखिये क्या होता है। बंगाल में हुए इस आयकर छापे का पकड़ बहुत ऊपर तक जायेगा।

महतो ने साफ़ लफ्जो में यह भी कहा की यह कोयले का काला कारोबार ममता सरकार और हेमंत सरकार के इशारे पर चलता था। पर अब चाहे कोयला तस्करी हो या गौ तस्करी भाजपा भ्रष्टाचार चलने नहीं देगी। जो पहले चलता था वह अब नहीं चलेगा। भ्रष्टाचारी लोगो को बक्शा नहीं जायेगा। हेमंत सोरेन भी ममता बनर्जी के नक़्शे कदम पर चल रहे है और उन्ही के ज़ेरॉक्स है। विकास के नाम पर उनके द्वारा किये गए हर वादे झूठे निकले। महतो ने यह भी कहा की झारखण्ड सरकार हर मोर्चे पर फेलियर है और ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। हेमंत सरकार की उलटी गिनती शुरू है।
भाजपा बंगाल के प्रदेश महांमत्री, ने बंगाल की राजनितिक माहौल की चर्चा करते हुए यह भी कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले 10 सालो में बंगाल को नर्क में धकेल दिया है। ममता का आचरण नार्थ कोरिया के शाशक के रिस्तेदार जैसा है। ऐसी हालत पाकिस्तान में भी नहीं है। बंगाल में होने वाले आगामी चुनाव में भाजपा 200 से भी अधिक सीट जीतेगी और सरकार बनाएगी। ममता बनर्जी को सत्ता हाथ से निकलने का एहसास हो गया है।
भाजपा के बोकारो विधायक, बिरंचि नारायण ने पुष्प गुच्छ व शॉल देकर महतो को सम्मानित किया। महतो से उनके सम्बन्ध काफी पुराने और अच्छे है। झारखण्ड आने पर महतो बोकारो विधायक से मुलाकात जरूर करते है। उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी,जिला कार्यालय मंत्री इन्द्र कुमार झा, बोकारो नगर अध्यक्ष अनिल सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश यादव, उमेश शर्मा,उदय चन्द प्रसाद विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
