Bokaro: जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग बोकारो के अध्यक्ष जय प्रकाश नारायण पाण्डेय ने गुरुवार को कार्यालय सभागार में 24 दिसंबर उपभोक्ता दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड, पंचायत स्तर पर होने वाले गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिनिधि, पंचायती राज पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (24 दिसंबर) को उपभोक्ता मामले के संबंध में उनके अधिकारो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तथा उनके अधिकार को सशक्त बनाने को ले पंचायतों, कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से जागरूक किए जाने हैं। इसलिए शुक्रवार को सभी विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड, पंचायतों में उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने उपभोक्ताओं को ‘Consumer – Know your Rights एवं e-daakhil व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देने को कहा। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को इसके संबंध में विस्तार से बताया गया। कहा कि ज्यादा उपभोक्ता जागरूक होंगे तो वो अपने अधिकार के लिए आगे आएंगे। ई दाखिल व्यवस्था से वह घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मौके पर आयोग के वरीय सदस्य बीपीएल दास, आयोग के सचिव सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रकाश कुमार, आयोग के सदस्य बेबी कुमारी, कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
