Crime Hindi News

Bokaro में ब्राउन शुगर के साथ 4 पकड़ाये, इनमें 32 साल की एक महिला भी


Bokaro: ज़िले की चास पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से ब्राउन शुगर लाकर बोकारो में युवाओ को बेच रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सुचना मिल गई और वह पकड़े गए। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लाख रुपए से ज्यादा है। Video नीचे 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी चास के होटल में रह रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से पुलिस को खरीददारों की लिस्ट भी मिली है जिसपर उनका अनुसन्धान जारी है।

चास के सब डिविशनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) पुरोषोत्तम सिंह के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गरगा नदी पुल के पास तीन व्यक्ति बाहर से आये है। उनके पास ब्राउन सुगर है जिसे वे लोग बेचने के फिराक में है। जिसके उपरांत चास थाना की टीम ने गरगा नदी छठ घाट के पास छापामारी की और तीन व्यक्तियों – कमलेश यादव (40), दीपक कुमार पासवान (22) और कुन्दन कुमार (30) – को खदेड़कर पकड़ा। Video नीचे 

एसडीपीओ ने कहा कि पकड़े गए तीन व्यक्तियों की तलाशी लेने पर कुन्दन कुमार के पॉकेट से एक प्लास्टिक में करीब 60 ग्राम ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इनलोगो के निशानदेही पर होटल राज पैलेस से इनके एक अन्य सहयोगी अम्रिता देवी (32) को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश, कुन्दन भोजपुर और अम्रिता (आरा) बिहार के रहने वाले है। वहीं दीपक कुर्मीडीह, बोकारो का निवासी है। Video –

छापामरी दल के सदस्यः-
1. मो० रूस्तम पु०नि० सह थाना प्रभारी चास
2. पु०अ०नि० दीपक कुमार साह 3. स०अ०नि० लाल बाबु रजक
4. आ0 700 विजय सिंह 5. आ0 922 प्रदीप घोषाल,
6. आ० आ० 64 अरविन्द कुमार
7. आ0 801 मिठु दसौंधी
8. आप संतोष सिंह
9. आ० विप्लव कुमार महली


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!