Chas Hindi News

चीरा-चास के मनबढ़ू चोर, CCTV लगे घरों में ज्यादा कर रहे चोरी, उठा ले जा रहे DVR


Bokaro: ज़िले के चीरा चास स्तिथ बसेरा में लगातार हो रही चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरह से देखा जाये तो- चोर पुरे चैलेंज के साथ चोरी कर रहे है, जैसे उनको कोई पकड़ ही नहीं सकता। इन काले चोरों का मन बहुत बढ़ा हुआ है। वे उसी घर को ज्यादा टारगेट कर रहे है जिसमे CCTV कैमरा लगा हुआ है। बीते रात चोरो ने बसेरा के एक घर का ताला तोड़ा और कीमती सामान ले उड़े। उस घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्डिंग करने वाले DVR को भी उठा ले गए, जिससे उनको कोई पहचान न सकें।

बताया जा रहा है कि चोरों ने दो बंद घरो का ताला तोड़ा। दोनों में सीसीटीवी लगा था। पहले घर में चोरी हुई, पर दूसरे घर में चोर ताला तोड़ कर भी चोरी नहीं कर पाए। अंदर का इंटरलॉक खोल नहीं पाए। दोनों घरो के मकान मालिक दूसरे शहर काम से गए थे। जिनके घर चोरी हुई वह प्लाट संख्या 119 निवासी राजेश सोनी है। सोनी रांची में माइनिंग विभाग में हेड क्लर्क है। उनके पड़ोस में बीएसएल के रिटायर्ड कर्मी राजा राम मिश्रा के प्लाट संख्या 112 में चोरी का प्रयास हुआ।

बसेरा सोसाइटी के सेक्रेटरी अरविंद कुमार सिंह के अनुसार सोनी का परिवार रांची गया हुआ था। घर बंद था। चोरों ने पहले मेंन दरवाजे का ताला तोड़ा पर इंटरलॉक तोड़ नहीं पाए। उसके बाद चोर छत पर गए और सीढ़ी का ताला तोड़ घर में घुसे। घर का एक-एक कोना खंगाला और हर वह सामान जो कीमती था उठा कर लेते गए। साथ में सीसीटीवी कैमरे का DVR भी ले गए। जाने के क्रम में चोरों ने बगल के मिश्राजी के बंद घर में भी हाथ फेरना चाहा, पर इंटरलॉक नहीं खुला तो वह चले गए। मिश्राजी के सीसीटीवी में दो चोर दिख रहे है। कॉलोनी में जिन चंद घरों में सीसीटीवी है वह एहि दो-तीन घर है। जिन घरों में सीसीटीवी नहीं है उसमे प्रयास नहीं किये चोर।

सोसाइटी के सेक्रेटरी ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई है उसके ठीक सामने के घर में 15 दिन पहले चोरों ने ताला तोड़ा था। पर चुकीं गृहस्वामी उस घर में शिफ्ट नहीं हुए थे इसलिए उसमे कोई सामान मिला नहीं। बसेरा सोसाइटी में अधिकतर बुजुर्ग और रिटायर्ड लोग रहते है। चोरों के आतंक से सभी लोग दहशत में है। गार्ड है, फिर भी चोरों को डर नहीं है। स्तिथि यह है – गर्मियों में गार्ड के साथ निवासी भी बारी-बारी से पहरा देते थे तो चोरी रुकी हुई थी। ठण्ड में पहरा देने निवासी नहीं निकल रहे है तो फिर चोर सक्रीय हो गए। पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है।

पुलिस ने चोरी के मामले में अनुसन्धान शुरू कर दिया है।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!