B S City Hindi News

मौन रख दी स्वर कोकिला ‘लता मंगेशकर’ को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने याद में गाया गाना


बोकारो के निवासी प्रसिद्ध पद्मश्री स्वर कोकिला लता मंगेशकर के देहांत की खबर सुन उदास हो गए। उन्होंने कहा कि वो स्वर की देवी थी। उनकी आवाज में वो जादू था जिसे सुनते ही रोम-रोम जागृत हो उठता है। ऐसे में अब बस उनकी याद रह जाएगी।

बोकारो के कलाकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की- 

भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर बोकारो के कलाकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सेक्टर 5 स्थित विहंगम योग संस्थान के सभागार में रविवार की शाम शोकसभा का आयोजन कर कलाकारों ने लता जी को श्रद्धांजलि दी। संभावना की सचिव व गायिका रंजू सिंह ने कहा कि लता जी सभी गायिकाओं के लिए आदर्श रही हैं। वह बचपन से ही उनके गाए गीतों को गाती रही हैं। उनके निधन से वह बहुत मर्माहत हैं।

मैं मुंबई में लता जी से मिला था: Biranchi Narayan, MLA

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की निधन पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवसीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भारत रत्न लाता मंगेशकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि महान गायक भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वह भारत की सुरीली आवाज थीं, जिन्होंने अपने 7 दशकों से अधिक लंबे समृद्ध योगदान में भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं मुंबई में लता जी से मिला। वह मुझ पर उदार थीं। मैं उसकी यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा। शोक व्यक्त करने वालो में संजय त्यागी,महेंद्र राय, पन्ना लाल कान्दू आदि हैं।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई-

भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही चास-बोकारो में शोक की लहर दौड़ गई |चेंबर अध्यक्ष संजय बैद ने कहा असाधारण प्रतिभा की धनी मशहूर गायिका लता मंगेशकर जी ने दशको तक संगीत की दुनिया पर राज किया ,आज वह हमारे बीच नहीं रही पर उनकी आवाज युगों युगों तक हमारे दिलों पर राज करती रहेगी| चेंबर के महामंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाली लता जी की आवाज सदा हमारे स्मृति का हिस्सा रहेगी। मनोज चौधरी, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, सिद्धार्थ पारक, राजेश पोद्दार, नरेंद्र सिंह, मंजूर हुसैन जिया, राजकुमार जयसवाल, अनिल गुप्ता, प्रेम कुमार, अमर राय, प्रोफेसर आरडी उपाध्याय,अंजनी कुमार रूपक जगमोहन सिंह , सुभाष जैन आदि ने भी लता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की| दिवंगत आत्मा की शांति हेतु चेंबर कार्यालय में 2 मिनट का मौन भी सदस्यों द्वारा रखा गया।

लता जी के जाने से संगीत जगत सूना हो गया: राष्ट्रीय कवि संगम

राष्ट्रीय कवि संगम बोकारो के अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध गायक अरुण पाठक ने कहा कि लता मंगेशकर जी सही मायने में भारत रत्न थीं। उनके निधन से भारत ने अपना बेशकीमती रत्न खो दिया है। जिस गरिमा के साथ उन्होंने संगीत की सेवा की उसके लिए सदैव आदर के साथ याद की जाएंगी। लता जी बेमिसाल हैं। जब तक संगीत है लता जी अमर रहेंगी। गायक अमरजी सिन्हा ने कहा कि लता जी के जाने से संगीत जगत सूना हो गया है। अपनी गायकी के लिए वह सदैव याद रखी जाएंगी। तबला वादक अरुण कुमार, बलराम मजुमदार, कवि व उद्घोषक पूर्णेन्दु कुमार सिंह ने भी लता जी के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रीमोहन झा, उमेश, प्रदीप, अखिलेश आदि उपस्थित थे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!