Hindi News Politics

अस्थिर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार: JMM


Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बोकारो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। झामुमो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा का राज्यव्यापी धरना का आयोजन किया गया। उसी के तहत बोकारो झामुमो जिला समिति द्वारा डीसी ऑफिस के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन हुआ। झामुमो जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि भाजपा राज्य का विकास नही देखना चाहती है। राज्य को लोगों को सुखी देखना नहीं चाहती है। जिस तरह सरकार कार्य कर रही उसको देख कर भाजपा केंद्र सरकार घबरा गई है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के काम करने का तरीका देखकर भाजपा घबरा गई है। ED, CBI जैसे एजेंसी से जबरदस्ती जांच करा रही है। इतना दम है तो बंगाल में अपना एजेंसी को भिड़ा के देखो। मुर्मू ने कहा झामुमो इस रवैया का कड़ा विरोध करती है और धरना के माध्यम से चेतवानी देती है। झामुमो को छेड़ो नही नहीं तो छोड़ेगे नहीं।

धरना कार्यक्रम में मुखरूप से पार्टी के केंद्रीय सदस्य हासन इमाम मनोहर मुर्मू कलाम अंसारी अलोक सिंह किरण चांद बाउरी कन्हैया सिंह सिमोती देवी  मुकेश महतो सुखदेव मुर्मू फेयज आलम मांझी कृष्ण महतो ललन सोनी जमाल नैयर राकेश सिन्हा मोहन श्यामदेव मस्तान अंसारी सुरेंद्र  बुधन  मोहन के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!