Education Hindi News

Bokaro: गर्मी छुट्टी के बाद खुल रहे स्कूलों के लिए राज्य सरकार का नया आदेश, सुबह इतने बजे खुलेंगे स्कूल


Bokaro: भीषण गर्मी को देखते हुए, राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने रविवार को राज्य में संचालित सभी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा-8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक तथा कक्षा-9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित किए जाने से सबंधित आदेश निर्गत किया है।राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा- 12 तक की कक्षाएं दिनांक-15.06.2024 तक सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित की जायेंगी। उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर सचालित होंगी। Click here to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

बोकारो बोकारो में मानसून के आगमन के पहले एक बार फिर प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। इसकी यह झलक पिछले दिन की तरह शनिवार को भी देखने को मिला। शनिवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच- छह दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बने रहने से दिन के साथ रात भी गर्म महसूस होगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार सही समय पर मानसून दस्तक देगी। सब सही रहा तो 12 से 16 जून के बीच मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा। जिसे बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल उमस वाली गमीं रहेगी, वहीं लू भी चलने की संभावना है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!