Hindi News

Bokaro में पथ संचलन: स्वयंसेवकों ने राष्ट्र व समाज सेवा के जज्बे का किया प्रदर्शन


Bokaro: शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन का कार्यक्रम किया। इस दौरान ध्वज-प्रणाम कर सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय स्थल से पथ संचलन निकाला गया। जिसमे हज़ारो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए और कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र व समाज सेवा के जज्बे का प्रदर्शन किया।

हाथों में लाठियां और खाकी फुल पैंट व सफदे शर्ट में ये स्वयंसेवक जब निकले तो लोग देखते रह गए। स्वयंसेवक सिटी सेंटर और सेक्टर 3 इलाके से होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचे।

बता दें शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाक्टर मोहन भागवत ने बोकारो स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा था कि प्राचीन काल से ही भारत दुनिया को दिशा प्रदान कर रहा है। आज दुनिया भी भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। पूरे विश्व में भारत की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा- हमारा देश महान है। मानव की पहचान उसके कर्म से होती है। इसलिए लोगों को अच्छा कर्म करना चाहिए। लोगों की भलाई करनी चाहिए।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!