Uncategorized

Bokaro: विश्व जनसंख्या दिवस पर धरना, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग


Bokaro: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बोकारो नगर के कैंप-2 में स्थित उपायुक्त कार्यालय के समीप “जनसंख्या समाधान फाउंडेशन” के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धरना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक प्रक्रिया के तहत तत्काल स्थाई कदम उठाते हुए समुचित समाधान हेतु आवश्यक कानून बनाना था।कार्यक्रम का संचालन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बोकारो जिला महासचिव विक्रम कुमार महतो ने किया और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार मोदक ने की। फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक और राष्ट्रीय सहसंयोजक कौशल ने फाउंडेशन के उद्देश्य और ताजे हालात पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनसंख्या नियंत्रण कानून भारतवर्ष के लिए सनातन धर्म की रक्षा हेतु आवश्यक है।

कौशल ने कहा कि भारत की जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय संकट से गृहयुद्ध की आशंका बढ़ रही है। धरने के पश्चात, फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल में विक्रम कुमार महतो, संजय कुमार मोदक, गोपाल सहा, अजीत सिन्हा, शिव शंकर राय, सीमा, गौरी शंकर, और विनोद वनवार शामिल थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने आंकड़ों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत करते हुए कहा कि “हम दो हमारे दो” के सिद्धांत का पालन करने की प्रतिबद्धता हिंदू समुदाय ने प्रकट की है, लेकिन एक वर्ग विशेष जनसंख्या नियंत्रण की बजाय जनसंख्या वृद्धि पर जोर दे रहा है। यह निर्विवाद सत्य है कि असीम गति से जनसंख्या वृद्धि हर मुद्दे और विकास के लिए बाधक होती है। साध्वी झा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद महतो, भाजपा वरिया नेत्री परिंदा सिंह, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक जगनानी, जिला संयोजक अविनाश कुमार, जिला सचिव गोपाल साह, और करमचंद गोप ने भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लिया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!