Hindi News Politics

बोकारो में हेमंत सोरेन का पुतला दहन: भाजपा का आरोप, 2019 के वादे पूरे नहीं हुए


Bokaro: बोकारो जिला भाजपा द्वारा धर्मशाला चौक चास मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओ ने कहा कि 2019 में हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता से जो वादा किया उसे आज तक पूरा भी नहीं किया और नए वादों के साथ 2024 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

झारखंड के जनता के साथ धोखा है हेमंत सोरेन ने 2019 में 5 लाख नौकरी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, अबुआ आवास आदि कई घोषणाएं की थी जिसे आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया।

इसके विरोध में कल झारखंड विधानसभा के अंदर में एनडीए के सभी विधायकों ने हेमंत सरकार का विरोध किया तो उन्हें निलंबित किया गया। सरकार के नीतियों के विरोध मे सभी विधायकों ने झारखंड विधानसभा परिसर के अंदर धरना दिया मगर झारखंड सरकार ने झारखंड विधानसभा की बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं काट दी गई।

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह झारखंड में अंग्रेजों का शासन चल रहा है, जहां आवाज उठाने वालों को दबाया जाता है। हम सभी ने यह संकल्प लिया आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड से इनकी सरकार उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, डॉ. परिंद सिंह, महेन्द्र राय, टुल्लु सिंह, चंदन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!