Hindi News Politics Uncategorized

Bokaro: भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन


Bokaro: झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सरकार को जागरूक करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर यह प्रदर्शन किया गया। आज महिला मोर्चा ने बोकारो जिले में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा समेत पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और महिलाओं के प्रति सरकार के रवैये को ‘महिला विरोधी’ बताया। प्रदर्शन में सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सार्वजनिक आक्रोश और आरोप

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा से पैदल मार्च करते हुए कई नारों के साथ उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनके नारे थे, “महिला विरोधी सरकार हाय हाय,” “महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर सरकार चुपी तोड़ो,” और “अपराधियों को संरक्षण देना बंद करो।”

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “2019 से जबसे झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, पूरा राज्य बदहाल स्थिति में है। हर दिन अखबारों में लूट, हत्या, बलात्कार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं प्रकाशित हो रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में रिकॉर्ड स्थापित हो रहे हैं। आदिवासी समुदाय की महिलाएं विशेष रूप से पीड़ित हैं। अपराधियों को पकड़ने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है, जिससे उनका मनोबल ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति अपने वादों को पूरा नहीं किया है।”

सरकार पर गंभीर आरोप

मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा, “महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर सरकार मौन है। एक ओर सरकार झूठी योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चुप्पी साधी है। झारखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।”

भविष्य की योजना

प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा ने कहा, “सरकार ने महिलाओं को ठगने का नया प्लान बनाया है। मईया सम्मान योजना के नाम पर 1,000 रुपये की राशि दी जा रही है। यह सरकार अपने ही घर के आदिवासी बहनों और बेटियों को नहीं छोड़ रही, तो अन्य की चिंता कैसी?”

उपस्थित गणमान्य लोग

प्रदर्शन में योगेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष भाजपा बोकारो जयदेव राय, संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, आरती राणा, श्यामलिका दुबे, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, महेंद्र राय, मीडिया प्रभारी, बबीता देवी, प्रीति गुप्ता, सरिता बरनवाल, भारती देवी, राधा देवी, दयावती शर्मा, अंजू देवी, बीना देवी, टीना सिंह, चंदन दे, सीमा देवी, ललित राय, सोनमती देवी, परिंदा सिंह, सरोजिनी दुबे, अनीता देवी, रीना सिंह, सीमा सिंह, पुष्पा मंडल, सुधा सिंह, रीता देवी, अलका देवी, पुनीता प्रजापति, मीना देवी, मनोज राय, सुनीता देवी, प्रीति गुप्ता, बबिता देवी, सुमिता साहू, वर्षा देवी, राधा देवी, कुमकुम राय, मिनाक्षी सिंह, ममता गोस्वामी, नीलम कुमारी, उषा देवी, करुणा कुमारी, मंजू देवी, वैजन्ती देवी, नीलम उपाध्याय, सुधा गुप्ता, निशा देवी, सुधा सिंह, अंबुज मंडल, संजय प्रमाणिक, देबू पाल, चित्तो मोदक, विष्णु हलदर, कपिल दास, आकाश प्रमाणिक, बब्लू डे, पीयूष कांति सिंह, भक्ति सिंह, गिरीश महतो, राजू यादव, किट्टू रे बिट्टू राय, जीतेंद्र रजक (टीका), श्रीपति दत्ता, सुजान दास, दिलीप अकेला, बलवीर सिंह, तपन बावरी, जितेन स्वर्णकार, मगाराम स्वर्णकार, बिलम स्वर्णकार, अक्षय मिश्रा, अशफाक राही, और मन्नान खान शामिल थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!