Hindi News Politics

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का भव्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: बोकारो विधायक की अगुवाई में निकली प्रभात फेरी


Bokaro: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में आजादी का जश्न शुरू हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा चास नगर उत्तरी ने 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधायक बिरंची नारायण शामिल हुए। विधायक ने भारत माता के आत्मसम्मान की सुरक्षा पर जोर दिया और बताया कि तिरंगा महोत्सव के प्रति न केवल देशवासियों, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी उत्साहित हैं।

प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ता “रघुपति राघव राजा राम” भजन, “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” का उद्घोष करते हुए चले। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी, चास नगर उत्तरी अध्यक्ष अमर स्वर्णकार और प्रमोद महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!