Hindi News

बोकारो में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, करम बेड़हा पर रंगारंग आयोजन


Bokaro: बोकारो शहर के नया मोड़ में करम-जावा महोत्सव को लेकर हज़ारो लोग इकठ्ठा हुए। स्थानीय लोग चास के आईटीआई मोड़ सिद्धू कान्हू चौक से शोभा यात्रा में शामिल होकर नया मोड़ पहुंचे। इसमें भारी संख्या में करम डाला के साथ श्रद्धालु शामिल रहे।

बोकारो बृहद झारखंड कला सांस्कृतिक मंच बोकारो ने करम महोत्सव डहरे करम बेड़हा का आयोजन किया। सभी श्रद्धालु झारखंडी वेशभूषा में थे। मौके पर राजेश महतो ने कहा कि झारखंड संस्कृति व सभ्यता को लेकर सभी झारखंडियों को आगे आना होगा।

यह कार्यक्रम बोकारो जिला के ग्रामीणों और छोटा नागपुर पठार के ग्रामीणों के सहयोग के द्वारा ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि बोकारो जिला में इतने बड़े पैमाने पर ग्रामीणों का पहला ‘करम परब’ का विशुद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम था।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!