Hindi News Politics

Bokaro: राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा पर मंत्री का पुतला दहन


Bokaro: बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बिरसा चौक, नया मोड़ पर भाजपा मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि दोनों नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।

गुप्ता ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में ऐसी बयानबाजी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि रवनीत सिंह को मानसिक संतुलन खोने के कारण मेंटल हॉस्पिटल भेजा जाए और उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा में अमर्यादित टिप्पणियां करना पदोन्नति का मार्ग बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया है, और ऐसी टिप्पणी कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता शामिल थे, जिन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!