Hindi News Politics

झारखंड में LJP का मजबूत आधार, सीट बंटवारे पर सहमति न होने पर अकेले लड़ेंगे चुनाव: चिराग पासवान


Bokaro: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी का मजबूत जनाधार है। उन्होंने बताया कि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। यदि यह वार्ता सफल रही, तो लोजपा (रामविलास) गठबंधन के साथ रहेगी, अन्यथा पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

Video: 

बिरसा चौक पर गर्मजोशी से स्वागत 
रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात की। इस दौरान धनबाद जाते समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

आचार संहिता से पहले होगा निर्णय
मीडिया से बातचीत के दौरान पासवान ने भरोसा जताया कि सीट बंटवारे का मसला जल्द ही सुलझ जाएगा और आचार संहिता लागू होने से पहले सभी निर्णय स्पष्ट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के साथ चर्चा के बाद यह तय होगा कि लोजपा (रामविलास) कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सीट बंटवारे पर चल रही है बातचीत 
जब उनसे पूछा गया कि एनडीए द्वारा झारखंड में केवल एक सीट दिए जाने की खबरें आ रही हैं, तो पासवान ने कहा कि लोजपा के प्रदेश संगठन और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और आने वाले दिनों में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

#चिरागपासवान #LJP #झारखंडराजनीति #सीटबंटवारा #NDA #बिरसामुंडा #चुनावीखबर #रामविलासLJP #ChiragPaswan #LJP #JharkhandPolitics #SeatSharing #NDA #BirsaMunda #ElectionNews #RamVilasLJP

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!