Bokaro: झारखंड विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है। बोकारो में श्वेता सिंह ने भाजपा के बिरंची नारायण पर 5,861 वोटों की मजबूत बढ़त हासिल की है। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल पहले दौर में 173 वोटों से आगे हैं।
वहीं, चंदनक्यारी में झामुमो के उमाकांत रजक और गोमिया में पूजा कुमारी (जेएलकेएम) ने बढ़त बना रखी है। हालांकि, भाजपा और अन्य दल भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मतगणना के अगले दौरों में तस्वीर और साफ होगी।
बोकारो विधानसभा
भाजपा के बिरंची नारायण को 3,393 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की श्वेता सिंह को 9,254 वोट प्राप्त हुए। जेएलकेएम की सरोज कुमारी को 2,641 वोट मिले। श्वेता सिंह 5,861 वोटों से आगे चल रही हैं।

बेरमो विधानसभा (पहला राउंड)
लीड:
कुमार जयमंगल (कांग्रेस) – 3,610 (+173)
रवींद्र कुमार पांडे (भाजपा) – 3,437 (-173)
जयराम कुमार महतो (जेएलकेएम) – 1,562 (-2,048)
चंदनक्यारी विधानसभा
- अमर कुमार बाउरी (भाजपा): 3,288
- उमाकांत रजक (झामुमो): 5,989
- अर्जुन राजवार (जेएलकेएम): 4,724
गोमिया विधानसभा
- योगेंद्र प्रसाद (झामुमो): 2,814
- लम्बोदर महतो (आजसू): 1,945
- पूजा कुमारी (जेएलकेएम): 5,389
#ElectionResults2024 #BokaroElection #JharkhandElections
#झारखंडचुनाव2024 #ElectionTrends #CongressLead



