Bokaro: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुछ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस क्रम में झारखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी अजय नाथ झा, जो वर्तमान में आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड के पद पर कार्यरत हैं, को बोकारो जिले के नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

नवपदस्थापित उपायुक्त को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के अंतर्गत जिला दण्डाधिकारी को प्रदत्त समस्त विधिक शक्तियों के प्रयोग का निर्देश दिया गया है। यह अधिसूचना अधिसूचना संख्या 1/पी0-106 / 2022 के अंतर्गत जारी की गई है। पूर्व पद पर कार्यरत अधिकारी विजया जाधव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, राँची में योगदान देंगी। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
अजय नाथ झा झारखंड सरकार में कार्यरत एक आईएएस अधिकारी हैं। वे पश्चिम चंपारण, बिहार के मूल निवासी हैं, उन्होंने नेतरहाट आवासीय विद्यालय (झारखंड में) से शिक्षा प्राप्त की है और वे दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक हैं।
