Bokaro: बॉलीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवम इंडस्ट्रीज में सोमवार को शेड रिपेयरिंग के दौरान मजदूर दिलीप कुमार (27) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। दिलीप कुर्मीडीह में अपने बीमार माता-पिता के साथ रहता था और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। बताया गया कि उसे बिना सेफ्टी बेल्ट के करीब 50 फीट ऊंचाई पर शेड पर काम कराया जा रहा था, तभी वह नीचे गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने इसे प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की लापरवाही बताया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने शिवम इंडस्ट्री के गेट पर धरना दिया और उचित मुआवजे की मांग की।