Bokaro: चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा को डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो चैप्टर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को GGPS सेक्टर-5 में आयोजित सहोदया के जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। सूरज शर्मा की शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और अनुभव को देखते हुए सभी सदस्य उनके पक्ष में एकमत रहे। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
घोषित हुई नई कार्यकारिणी समिति
मीटिंग में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन हुआ। बिपुल कुमार सिंह (रेनबो पब्लिक स्कूल) और डॉ. आमिर हुसैन (ओरिएंटल पब्लिक स्कूल) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. जी.एन. खान (डीएवी कथारा) को दी गई जबकि डॉ. रीना ठाकुर (माउंट सिओन स्कूल) को संयुक्त सचिव और फादर डॉ. जोशी वर्गीस (MGM H.S School) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सिस्टर कमला पॉल (होली क्रॉस बालीडीह) कार्यकारिणी सदस्य बनीं। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं सूरज शर्मा
प्राचार्य सूरज शर्मा बीते वर्षों में CBSE के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे सिटी कोऑर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, रिसोर्स पर्सन और ‘परख’ सर्वेक्षण के जिला समन्वयक रहे हैं। उन्हें साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा बेस्ट जोनल प्रिंसिपल अवार्ड (2016, 2022, 2024), सिल्वर जोन ओलंपियाड द्वारा 2024 में बेस्ट प्रिंसिपल और AKS फाउंडेशन द्वारा इंडियन एजुकेशन कॉन्क्लेव 2019 में सम्मानित किया गया। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
विद्यालय में हर्ष और उल्लास का माहौल
प्राचार्य शर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही चिन्मय विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। सचिव महेश त्रिपाठी, उप-प्राचार्य नरेंद्र कुमार, हेड मास्टर गोपाल चंद्र मुंशी और विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
नई ऊंचाइयों तक शिक्षा को ले जाने का संकल्प
अपने संबोधन में प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है। वे सभी स्कूलों के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बोकारो को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प दोहराएंगे। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार करने पर ज़ोर दिया।
शिक्षा जगत से मिली शुभकामनाएं
चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय और कोषाध्यक्ष आर.एन. मल्लिक ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूरज शर्मा के नेतृत्व में बोकारो शिक्षा के नए इतिहास रचेगा। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x