Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आज बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। झामुमो बोकारो ने भाजपा पर आदिवासियों के अपमान और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
हूल दिवस पर भाजपा की भूमिका पर सवाल
पुतला दहन को संबोधित करते हुए रतनलाल मांझी ने आरोप लगाया कि 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर भाजपा ने भोगनाडीह में झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह शहीदों का अपमान है और भाजपा सत्ता की लालच में किसी भी हद तक जा सकती है।
झारखंड को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा: मंटू यादव
बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा झारखंड को मणिपुर जैसा बनाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शहीदों को सम्मान देने और विकास कार्यों को बाधित करना चाहती है, पर जनता सब देख रही है और वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ है। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
प्रमुख कार्यकर्ता हुए शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, बीके चौधरी सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने साफ किया कि भाजपा की साजिशों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। Follow the currentbokaro channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
#JMMProtest , #BJPBurningEffigy , #HulDiwas , #JharkhandPolitics , #BokaroNews