Bokaro: बोकारो जिला के चास और चन्दनकियारी अंचल में सर्वेसेटलेमेंट में हुई गड़बड़ी के सुधार के मांग को लेकर ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल झारखंड किसान संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व मंत्री उमाकांत रजक के नेतृत्व में भूमि एवं राजस्व विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव एल खियांगते से बुधवार को प्रोजेक्ट भवन रांची में मिले। प्रतिनिधि मंडल ने 4 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
मुख्य मांगे बोकारो जिला अंतर्गत चास चंदनकियारी अंचल में सर्वेसेटलेमेंट में व्याप्त त्रुटि एवं विसंगतियों का निष्पादन, धनबाद स्थित बंदोबस्त कार्यालय को बोकारो लाया जाय, सर्वेसेटलेमेंट नियमावली के अनुसार धारा -87 का निर्धारित समय पर सुधार करते हुए उसे ख़ातियानी नक्शा एवं पर्चा में सुधार किया जाय, 1 जनवरी 1946 से पूर्व बन्दोबस्त किये गये जमीन का सूची को सरकारी स्तर पर प्रकाशित करते हुए बंगला भाषा अमीन एवं कर्मचारी से सुधार कराया जाय। उक्त मांगों पर विभागीय पदाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए ठोस कदम उठाने की बात कही ।

मुख्य सचिव से मुलाकात की सारी जानकारी शुक्रवार को चंदनकियारी के किसानों की बैठक में दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल मंडल में मुख्य रूप से भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा, जवाहर लाल माहथा, साधुशरण गोप, गयाराम सिंह चौधरी, शत्रुघ्न महतो, बधन शर्मा, गोराचाांद महतो, बिक्रम महथा, राजेश महतो, किरण चन्द्र मांझी, कार्तिक गोरांई, प्रकाश शर्मा, मिथिलेश शरण, उत्तम महतो आदि थे ।
