Bokaro: बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्तिथ रेल पाटिल फैक्ट्री में मंगलवार को हुए हादसे में 25 साल के एक वर्कर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले की पहचान झोपड़ी कॉलोनी के आशुतोष कुमार के तौर पर हुई है, जो घटना के समय ड्यूटी पर था।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मंटू यादव ने बताया कि फैक्ट्री मैनेजमेंट और मृतक के परिवार के बीच हुए वार्ता के बाद कंपनी परिवार को 13 लाख का मुआवजा देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा, अंतिम संस्कार के खर्च के लिए 1 लाख देने का भरोसा दिया गया है।

घटना के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने इस घटना के बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। फैक्ट्री मैनेजमेंट के ऑफिशियल जवाब देने के बाद रिपोर्ट अपडेट की जाएगी।

