Bokaro: भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से कार्निवल हॉल, रांची में आयोजित संगठन पर्व समारोह में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) आदित्य साहू को बधाई देते हुए बिरंची नारायण ने कहा कि उनके लंबे और समृद्ध राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आदित्य साहू (Aditya Sahu) ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करने का उनका अनुभव भाजपा (BJP) को और अधिक सशक्त बनाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और मजबूत जमीनी पकड़ आदित्य साहू की सबसे बड़ी ताकत है, जिसका लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, टिंकू तापड़िया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


