Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो लोगो को कसमार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। नामजद अभियुक्त जैकी कालिंदी उर्फ जैकी डोम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को राजमणि यादव, निवासी रेलवे कॉलोनी कृष्णा बस्ती, बड़का फिल्ड के समीप, बालीडीह थाना क्षेत्र ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 10–12 की संख्या में हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए और पुराने विवाद को लेकर उनके वृद्ध माता-पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालीडीह थाना में कांड संख्या 351/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त बबलु कालिंदी और भोंदा कालिंदी उर्फ मोहन कालिंदी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त जैकी कालिंदी उर्फ जैकी डोम को कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक नित्यानंद भोक्ता, चंद्रदेव कुमार, वीरमणि कुमार तथा आरक्षी लालदेव मोची शामिल थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

