Bokaro: झारखंड वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से चास एवं बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है। झारखंड माध्यमिक एवं इंटर परीक्षा 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं विधि-व्यवस्था की समस्या की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा एवं अनुमंडल दंडाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री मुकेश मछुआ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 03 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक अथवा परीक्षा समाप्ति तक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है। इसके तहत दोनों अनुमण्डल के भौगोलिक क्षेत्रांतर्गत अवस्थित सभी परीक्षा केन्द्रों के परिसर से 500 (पाँच सौ गज) की परिधि के अंतर्गत लागू की गई है।
निषेधाज्ञा अंतर्गत क्या नहीं करे-
- पाँच या पाँच से अधिक की संख्या में व्यक्तियों के एक साथ किसी भी स्थान विशेष पर एकत्रित होने, भ्रमण करना अथवा भीड़ लगाना निषिद्ध है।
- किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के द्वारा निषेधाज्ञा क्षेत्र अंतर्गत किसी प्रकार का कोई आग्नेयास्त्र, परंपरागत हथियार तथा लाठी, डण्डा, भाला, तीर-धनुष, फर्सा, बर्छा इत्यादि में से कोई भी हथियार लेकर चलना, भ्रमण करना, प्रदर्शन करना अथवा उसका व्यवहार किया जाना निषिद्ध है।
- निषिद्ध क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के साथ अथवा बिना किसी अस्त्र-शस्त्र के भी किसी भी प्रकार का कोई जूलूस, रैली, सभा, धरना एवं प्रदर्शन इत्यादी का आयोजन किया जाना निषिद्ध है।
- परीक्षा एवं परीक्षा केन्द्र के कर्तव्यों से संबंधित व्यक्तियों, कर्मियों, परीक्षार्थियों, प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के निषिद्ध क्षेत्र अंतर्गत प्रवेश कर भ्रमण करने अथवा किसी परीक्षार्थी या परीक्षार्थियों को अनुचित रीति से सहायता अथवा सहयोग किया जाना निषिद्ध है।
निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगा-
निषेधाज्ञा दिनांक 03.02.2026 के पूर्वाह्न 08:00 बजे से दिनांक 23.02.2026 (परीक्षा की समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।
निषेधाज्ञा लागू नहीं होगा-
परीक्षा एवं परीक्षाकेन्द्र के कर्तव्यों से संबंधित व्यक्तियों, कर्मियों, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं दण्डाधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

चास अनुमण्डल अन्तर्गत परीक्षा केंद्र-
चास अनुमण्डल अन्तर्गत माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 के लिए निर्धारित 24 (चौबीस) परीक्षा केन्द्रों पर एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 के लिए कुल 21 (इक्कीस) परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे।
चास अनुमंडल अंतर्गत परीक्षा केन्द्र का नाम –
- +2 एच०एस०, चन्दनकियारी
- यू०एच०एस०, कोड़िया
- एच०एस०, बरमसिया
- चन्दनकियारी इंटर कॉलेज,चन्द्रा
- अपग्रेड एच०एस०, सहारजोरी
- प्रोजेक्ट गर्ल्स एच०एस०, भोजुडीह
- भोजुडीह इंटर कॉलेज, भोजुडीह
- जनता एच०एस०, पुण्डरू
- एम० जे०एम०इंटर कॉलेज, बिजुलिया
- प्रोजेक्ट गर्ल्स एच०एस०, चास
- एम०एस० कुरा
- पंचानन राजबाला+2 एच०एस० सतनपुर
- महावीर जी हाई स्कूल, बिजुलिया
- अपग्रेड हाई स्कूल, सोनाबाद
- सर्वोदय एच०एस०, पिण्ड्राजोरा
- एम०एस० चास (बंगला)
- जी०एम०भी० रिप्लेसमंट एरिया, माराफारी।
- एम०एस० आजादनगर, चास-3
- भी०के०एम० इंटर कॉलेज, चास
- यू०एच०एस०, रानीपोखर
- आर०भी०एस०इंटर कॉलेज, चास।
- एस०एस० इंटर कॉलेज, चास
- राज०एच०एस०, लकड़ाखंदा
- एम०एस०बी०एम०पी०, सेक्टर-12
- विश्वनाथ एच०एस०, मामरकुदर
- के०सी०एस० हाईस्कूल, चिकसिया
बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मध्यमिक परीक्षा केन्द्र की सूची –
- उच्च विद्यालय, बाँधडीह
- एस०एस० उ०वि०, टॉडबालीडीह
- एन० जे०एस० इण्टर कॉलेज, जैनामोड़
- उच्च विद्यालय, पाथुरिया
- श्रमिक +2 उ०वि०, तुपकाडीह
- एस०एस० +2 उ०वि०, कसमार ।
- प्रोजेक्ट बालिका उ०वि० कसमार ।
- के०एन० उ०वि०, हरनाद।
- +2 उच्च वि०, पेटरवार
- मध्य विद्यालय (बालक) पेटरवार
- प्रो० बालिका उ०वि०, पेटरवार
- तेनुघाट इण्टर कॉलेज, तेनुघाट।
- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चलकरी
- प्रो०बालिका उ०वि०, तेनुघाट।
- नेहरू उच्च वि०, स्वांग
- उत्क्रमित +2 उ०वि०, चतरोचट्टी
- उक्रमित उ०वि०, महुआटांड
- उत्क्रमित म०वि०, छोटकी सिधावारा
- मोर्डन उच्च वि०, गोमिया
- गोमिया +23०वि०, गोमिया
- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लावालौंग
- उच्च विद्यालय, होसिर
- मध्य विद्यालय, ससवेडा
- उत्क्रमित उच्च वि० सण्डेबाजार
- राम रतन विद्यालय ढोरी
- राम बिलास +2ज०वि० बेरमो
- राजेन्द्र उच्च विद्यालय, जारंगडीह
- आर०पी०एस० इण्टर कॉलेज चंद्रपुरा।
- नेहरू उच्च विद्यालय, तेलो
- उत्तमित उ० वि०, तरंगा।
- उच्च विद्यालय, दुगदा।
- सी०एन० इण्टर कॉलेज, दुगदा।
- उच्च विद्यालय, तारानारी।
- भुषण उच्च वि०, नावाडीह।
- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पेक
- उत्क्रमित उ०वि०, सुरही।
- उत्क्रमित उ०वि०, कजकिरो।
- देवी महतो इण्टर कॉलेज, नावाडीह।
बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत इण्टरमीडिएट परीक्षा केन्द्र की सूची-
- एन० जे०एस०, इण्टर कॉलेज, जैनामोड ।
- उच्च विद्यालय, बाँधडीह।
- एस०एस० उच्च विद्यालय, टॉड्बालीडीह
- +2 उच्च विद्यालय, पाथुरिया।
- श्रमिक +2 उ०वि०, तुपकाडीह।
- एस०एस० +2 उ०वि०, कसमार।
- +2 उच्च विद्यालय, पेटरवार।
- तेनुघाट इण्टर कॉलेज, तेनुघाट
- प्रोजेक्ट बालिका उ०वि०, तेनुघाट।
- प्रो० बालिका उच्च विद्यालय, पेटरवार।
- नेहरू उच्च वि०, स्वांग ।
- गोमिया +2 उच्च वि०, गोमिया।
- राम रतन उ० वि०, ढोरी।
- उत्क्रमित उच्च वि०, सण्डेबाजार।
- राम बिलास +2 उच्च वि०, बेरमो
- राजेन्द्र उच्च वि०, जारंगडीह ।
- आर०पी०एस० इण्टर कॉलेज, चंद्रपुरा।
- उत्क्रमित उ० वि०, घटियारी।
- +2 उच्च विद्यालय, दुगदा।
- सी०एन० इण्टर कॉलेज, दुगदा।
- नेहरू +2 उच्च विद्यालय, तेलो।
- भुषण +2 उच्च वि०, नावाडीह।
- उत्क्रमित उ०वि०, सुरही।
- उत्क्रमित उ०वि०, बिरनी।
- देवी महतो इण्टर कॉलेज, नावाडीह।

