Bokaro: शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सतनपुर स्थित पीएम श्री पंचानन प्लस टू उच्च विद्यालय के बाहर शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब बिजली का तार बदल रहे मजदूरों और साइट इंजीनियर के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ जमा थी और मजदूर भयभीत अवस्था में मिले। पूछताछ में लोगों ने बताया कि आरोपित निमाई सिंह वहां से फरार हो गया है।

पुलिस अधिकारी घायल
पुलिस टीम सत्यापन के लिए उसके घर पहुंची, जहां वह मौजूद मिला। पूछताछ के दौरान वह उग्र हो गया और पत्नी उर्मिला देवी के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया, जिसमें पु.अ.नि. कांति विलास अभिनाश घायल हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल बोकारो में कराया गया।
गिरफ्तार
मामले में निमाई सिंह, पिता स्व. जीतलाल सिंह, निवासी सतनपुर धोबी टोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सेक्टर-12 थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


