Bokaro: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बारी कोऑपरेटिव मोड़ के समीप शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

वाहनों की लंबी कतार
सड़क जाम होने के कारण नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को माराफारी होकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा। See Video-
मोटरसाइकिल से अपने मायके
बताया जाता है कि हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मृतका की पहचान सेक्टर 3 निवासी पुष्पा देवी के रूप में की गई है। वह अपने पति राजेश कुमार और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके जरीडीह के बाराडीह से लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


