Bokaro: शिक्षा जगत में साढ़े तीन दशक से सक्रिय दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने भारत का सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलहनामा परियोजना समिति (एमसीपीसी) द्वारा आयोजित 40 घंटे का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रमाणित मध्यस्थ (Certified Mediator) का दर्जा प्राप्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस प्रमाणन के बाद
18 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक हाइब्रिड मोड में चले इस प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संस्थान और झारखंड के शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। सुप्रीम कोर्ट के इस प्रमाणन के बाद डॉ. गंगवार अब जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता केंद्रों में पैनलबद्ध हो गए हैं। उन्हें न्यायालयों द्वारा आपसी सहमति से सुलझाए जाने योग्य मामलों में मध्यस्थ के रूप में नामित किया जा सकेगा।
डॉ. गंगवार ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ सामाजिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि समाज में शांति और विश्वास का वातावरण तैयार करना भी है।


