Bokaro: बोकारो में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बीएस सिटी थाना क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चला रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया।। बताया गया कि रविवार की रात बीएस सिटी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह के आदेश पर की गई।

काले रंग की Thar
नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन और यातायात डीएसपी विद्या शंकर की निगरानी में अमृत पार्क गरगा पुल चेकपोस्ट के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट की ओर से आ रही काले रंग की थार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए चास की ओर भाग निकला। पीछा कर वाहन को पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन की जगह ‘पापा’ लिखा पाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे
इसी दौरान टाटा पंच के चालक को भी शराब के नशे में पकड़ा गया। जब्ती की कार्रवाई के दौरान चालक और उसके साथी ने पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाई। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


